(चंडीगढ़,हरियाणा)14मई,2026.
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार यह चरण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। हरियाणा में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि SIR कार्यक्रम को जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और मतदाता सूची अधिक सटीक बनाई जा सके।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार, तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 जुलाई से विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग करेंगे। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बीएलए नियुक्त करें, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी, सहभागी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे आगामी चुनावों में पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।(साभार एजेंसी)
