ब्रिटेन में तुषार बने सबसे युवा मेयर

National

(नई दिल्ली)18मई,2026

ब्रिटेन में एक 23 साल के इंडियन मूल के नौजवान ने इतिहास रच दिया है. तुषार कुमार नाम के इस युवा नेता को ब्रिटेन के एल्स्ट्री और बोरहमवुड शहर का मेयर बनाया गया है. और खास बात ये है कि ये ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र के इंडियन-ओरिजिन मेयर बन गए हैं. यानी भारतीय मूल का कोई भी शख्स इससे पहले इतनी कम उम्र में कभी मेयर नहीं बना.

तुषार कुमार 23 साल के हैं और इंडियन मूल के हैं. उन्होंने लंदन की मशहूर किंग्स कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस यानी राजनीति की पढ़ाई की है. वो लेबर पार्टी से जुड़े हैं, जो ब्रिटेन की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

तुषार का राजनीति में आना तब हुआ जब वो अभी पढ़ाई कर ही रहे थे. 2023 में वो एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सदस्य यानी काउंसलर बने. ये एक लोकल काउंसिल है जो पूर्वी इंग्लैंड में आती है. उस वक्त भी वो काफी युवा काउंसलर में से एक थे.

काउंसिल में आने के बाद उन्होंने पहले डिप्टी मेयर यानी उप-मेयर की जिम्मेदारी संभाली. और अब पिछले हफ्ते हुई एक खास सेरेमनी में उन्हें पूरा मेयर बना दिया गया. ये सेरेमनी फेयरवे हॉल में हुई.

मेयर बनने पर क्या बोले तुषार?

तुषार ने कहा कि ये उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है. उन्होंने कहा कि 23 साल की उम्र में ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम उम्र के इंडियन-ओरिजिन मेयर बनना उनके लिए एक अविश्वसनीय सम्मान है.

उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने उन्हें इस सफर में सपोर्ट किया. चाहे वो इलाके के लोग हों, दूसरे काउंसलर्स हों, संस्थाएं हों या फिर उनके अपने परिवार और दोस्त.

उन्होंने पुराने मेयर डैन ओज़ारो का भी शुक्रिया किया जिन्होंने डिप्टी मेयर रहते हुए उनकी मदद और गाइडेंस दी. साथ ही उन्होंने काउंसलर लिंडा स्मिथ को अपना नया डिप्टी मेयर बनाकर स्वागत किया.

मेयर के तौर पर क्या करना चाहते हैं?

तुषार ने साफ कहा कि मेयर बनने के बाद उनकी पहली कोशिश होगी कि वो खुद लोगों के बीच जाएं और उनसे जुड़ें. वो स्थानीय संस्थाओं और चैरिटी यानी दान करने वाली संस्थाओं की मदद करना चाहते हैं. साथ ही उनका एक बड़ा सपना है कि और ज्यादा युवा लोग पब्लिक सर्विस यानी समाज सेवा और राजनीति में आगे आएं. उन्होंने कहा कि इस शहर की सेवा करना उनके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सौभाग्य है क्योंकि वो इस शहर से प्यार करते हैं.(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *