गोरखपुर में 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)20 नवंबर 2026

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। उन्होंने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज जनपदों के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।

मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि युवाशक्ति को तकनीक और अवसरों से सशक्त बनाकर ‘आत्मनिर्भर भारत – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार किया जाएगा। प्रदेश में 25 लाख टैबलेट वितरण के लक्ष्य को गति प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरण आज शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि टैबलेट केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और अवसरों की खिड़की है। इसके माध्यम से युवा ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल कौशल और स्टार्टअप से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। टैबलेट पाकर लाभार्थी विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की और सरकार की इस पहल को उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *