छितौनी तटबंध के संवेदनशील स्थलों की पुख्ता सुरक्षा के निर्देश

Uttar Pradesh

(कुशीनगर,UP)07जून,2026

मानसून और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार खड्डा तहसील क्षेत्र स्थित छितौनी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने तटबंध के संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए तय समय और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ठोकर संख्या 8.650 तथा 12.700 (वीरभार) पर चल रहे मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और कटानरोधी कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य हर हाल में 20 जून तक पूरे कर लिए जाएं। साथ ही गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि तटबंध के संवेदनशील और कटान प्रभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

डीएम ने निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को पहले से ही क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। अधिकारियों ने तटबंध की वर्तमान स्थिति और चल रहे सुरक्षा कार्यों की जानकारी डीएम को दी। इस दौरान डीएम ने कहा कि रैट होल और तटबंध पर कराए जा रहे सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन महेश कुमार सिंह, एसडीओ मनोरंजन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *