एटीएफ कीमतों में कटौती,जेट ईंधन पांच रुपये सस्ता

National

(नई दिल्ली)01जुलाई,2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने की वजह से बुधवार को जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। पीटीआई के मुताबिक इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमत अब 110 रुपये प्रति लीटर है।

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल टकराव से उपजे संकट के कारण जेट फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद यह पहली कटौती है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद टकराव रोकने का समझौता बना था। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *