(लखनऊ,UP)04जुलाई,2026
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर व भगवा अंगवस्त्र पहनाकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी अध्यक्षों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में लिखा कि प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र चौधरी, एके शर्मा, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, संजय निषाद, दारा सिंह चौहान, जेपीएस राठौर, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, संजय सेठ, ब्रजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
नितिन नवीन बोले- उत्साह बता रहा फिर बनेगी सरकार
लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन ने कहा, यूपी की इस धरती को नमन करता हूं। प्रभु श्रीराम की धरती, भोले बाबा की धरती, श्रीकृष्ण की धरती को नमन करता हूं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करता हूं। यह उनका कार्यक्षेत्र रहा है। कार्यकर्ताओं का उत्साह है, निश्चित रूप से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी। इस कार्ययोजना पर हम काम कर रहे।
इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 42 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जा रहा है। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात हैं। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं।
यहां ओपन वैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि पूरे रास्ते पर कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
वहीं, कार्यकर्ता फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए तलवार भी लहराई। बड़ी संख्या में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाएं और टोपी पहने मुस्लिम पुरुष भी रोड शो में शामिल हुए हैं। वहीं, पादरियों और ननों ने अपनी सहभागिता दी।
ए.के. शर्मा बोले- लखनऊ में नितिन नवीन जी का स्वागत
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे पर UP के मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, “…हम उत्तर प्रदेश, लखनऊ में नितिन नवीन जी का स्वागत करते हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। हम उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
मंत्री नरेंद्र कश्यप बोले- चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे पर यूपी के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीन दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी का पल है, क्योंकि यह उनका पहला दौरा है।
उत्तर प्रदेश के लोग और कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन कर रहे हैं। उम्मीद है कि उनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश आएगा और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी पहले से ही अपनी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है; अध्यक्ष का दौरा इस अभियान को और तेज और मजबूत करेगा।
शाम को नितिन नवीन विधायकों और सांसदों से मिलेंगे
यूपी के मंत्री भूपेंद्र चौधरी कहते हैं, “पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। वे पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को वे विधायकों और सांसदों से मिलेंगे। अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। उनके दौरे से हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
“मानसून अभिनन्दन उत्सव” का शंखनाद
(सोनीपत,हरियाणा)04जुलाई,2026
मानसून के आगमन को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ मानसून अभिनंदन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जल-जागरण, पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
“मानसून अभिनन्दन उत्सव” का मुख्य कार्यक्रम बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स से आयोजित हुआ, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा गया। खास बात यह रही कि सभी गांवों में एक ही समय पर पौधरोपण किया गया और ग्रामीण अपने-अपने गांव, खेतों तथा पेड़ों के नीचे से ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बने(साभार एजेंसी)
शिक्षकों को कैशलेस के साथ मिलेगा ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस कवर
(लखनऊ,UP)04जुलाई,2026
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयां, शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू करेगा। इससे विभाग के लगभग 4.50 लाख स्थायी तथा 5.50 लाख संविदा कार्मिक एसबीआई के विशेष सैलरी पैकेज में बीमा सुरक्षा से जुड़ेंगे।
यह एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आठ जुलाई को वाराणसी में होने वाले कैशलेस चिकित्सा सुविधा व डीबीटी वितरण कार्यक्रम में होगा। प्रस्ताव के अनुसार जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।
इसके साथ ही एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, एक करोड़ रुप…
“100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन”-CM सम्राट चौधरी
(पटना,बिहार)04जुलाई,2026.
बिहार सरकार अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अपराध से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियंत्रण के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना है। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने आज ‘नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के एकीकृत…
बीमार शिक्षकों के मेडिकल प्रमाणपत्रों की होगी दोबारा जांच:मंत्री डॉ.धन सिंह रावत
(देहरादून)04जुलाई,2026
विद्यालयी शिक्षा विभाग में मेडिकल आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि मेडिकल प्रमाणपत्र के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों का निदेशालय स्तर पर गठित विशेष मेडिकल बोर्ड द्वारा दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही गंभीर रूप से बीमार एवं शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
डॉ. रावत ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में मेडिकल आधार पर मिलने वाली छूट का दुरुपयोग रोकने के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड शिक्षकों के साथ-साथ उनके माता-पि…
