(पंचकूला,हरियाणा)11जुलाई,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही प्रयोग में लाया जाए। अधिकारी ग्राउंड स्तर पर सफाई, सीवरेज, सड़कें एवं पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।(साभार सू वि)
