(नई दिल्ली)11जुलाई,2026
स्मृति मंधाना शुक्रवार को अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में मंधाना ने दमदार पारी खेली है। टेस्ट में अपना नौवां मैच खेल रही मंधाना ने इसके साथ ही मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के खास क्लब में जगह बना ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन लंच तक तीन विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं।
सबसे युवा महिला क्रिकेटर
18 जुलाई को 30 वर्ष की होने वाली मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वह महिला क्रिकेट इतिहास की केवल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दिग्गज मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) के बाद वह 300 मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनी। मंधाना ने 2013 में बांग्लादेश के खिल
स्मृति मंधाना के टेस्ट क्रिकेट में 635 रन, वनडे में 5411 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4538 रन हैं। मंधाना तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और अगर उन्हें लगातार मौके मिलते हैं तो वह आने वाले समय में महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं। वह इस समय भारत के तीनों फॉर्मेट की उपकप्तान भी हैं।
हरमनप्रीत सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली प्लेयर
हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। वह अपना 374वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 370 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। मिताली राज ने भारत के लिए 333 मैच खेले। उन्होंने संन्यास लेने से पहले 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। मिताली राज के बाद इस लिस्ट में सोफी डिवाइन (317), स्टेफनी टेलर (315), डैनी वायट-हॉज (311), डिएंड्रा डॉटिन (309) और चार्लोट एडवर्ड्स (300) का नाम शामिल है।
लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड में ये 56वां महिला टेस्ट है। इससे पहले 55 महिला टेस्ट 19 अलग-अलग मैदानों पर खेले गए। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा महिला टेस्ट मैचों की मेजबानी का रिकॉर्ड वॉर्सेस्टर के नाम है, जहां 1951 और 2009 के बीच नौ मैच खेले गए थे। इसके बाद द ओवल है, जहां 1937 से 1976 के बीच छह मैच खेले गए थे। (साभार एजेंसी)
