“जनकपुरी महोत्सव 2026” का आयोजन

Uttar Pradesh

(आगरा,UP)15जुलाई,2026

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग की स्मृतियों को जीवंत करने के लिए इस बार जनकपुरी महोत्सव सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट में होगा। पहली बार सजने वाली जनकपुरी में नेपाल के जनकपुर स्थित जनक महल की तर्ज पर जनक महल की तरह सजाने पर विचार चल रहा है।

कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट निवासी संजय गोयल ने बताया कि प्रयास है कि जनकपुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव हो, जैसे वे स्वयं जनकपुर की धार्मिक नगरी में पहुंच गए हों। जनक महल कावेरी कौस्तुभ के पीछे करीब 5,000 वर्गगज क्षेत्र में जनक महल का भव्य स्वरूप तैयार किया जाएगा। यहां राम-सीता विवाह की परंपराओं, मिथिला संस्कृति और धार्मिक प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जल्द ही जनकपुरी महोत्सव समिति का भी गठन करेंगे। वर्तमान में नेपाल के जनक महल थीम पर चर्चाएं हैं।

तीन साल से सिकंदरा में जनकपुरी का कर रहे प्रयास
गणपति किंग्स काउंटी निवासी मनोज बंसल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से भावना एस्टेट में जनकपुरी आयोजन के प्रयास किए जा रहे थे। इस बार तैयारियां पहले से शुरू कर दी गई थीं, जिसके चलते पहली बार भावना एस्टेट में जनकपुरी सजने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां भी सजाई जाएंगी। इसके साथ ही आगरा के प्रमुख शिवालयों और भैरव मंदिरों की थीम पर भी विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी। जनकपुरी महोत्सव केवल सजावट नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम और माता सीता के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का उत्सव होगा। यहां श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

मांगे के सुझाव,क्या विकास के कार्य कराएं:
जनकपुरी भावना एस्टेट में सजने के साथ ही विकास के भी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए इसी हफ्ते सभी सोसाइटी से सुझाव लिए जाएंगे कि किस क्षेत्र में क्या काम कराने हैं। अगले हफ्ते से काम शुरू करा दिए जाएंगे, जिससे बारिश शुरू होने से सड़कों की मरम्मत कराने से लेकर नाले की सफाई तक के कार्य पूर्ण हो जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *