उप्र के मदरसों में मनाया जाएगा “हर घर तिरंगा अभियान”

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)10अगस्त,2026.

उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। योगी कैबिनेट के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसके निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *