सीएम भजनलाल ने किया शहीदों को नमन

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)15अगस्त,2026

बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन करते हुए की. उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनका त्याग हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा. उन्होंने देश की सीमाओं की अखंडता और सुरक्षा के लिए डटे सैनिकों को वंदन किया और पुलिस जवानों और आम नागरिकों के योगदान के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने विकास की लंबी यात्रा तय की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में अपनी क्षमता और सामर्थ्य का लोहा मनवा रहा है. भारत की डिजिटल ताकत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश की यूपीआई व्यवस्था की चर्चा आज दुनिया में डिजिटल क्रांति के उदाहरण के रूप में हो रही है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं. राजस्थान को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से लेकर औद्योगिक विकास तक कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *