यूपी बोर्ड:केंद्र निर्धारण की सारिणी बदली

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)2अगस्त,2026

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन किया है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक पूरी होगी। शासन सॉफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रों को निर्धारित करेगा।

सचिव भगवती सिंह ने संशोधित समय सारिणी की जानकारी दी। विद्यालयों को अपनी अवस्थापना संबंधी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर 24 अगस्त तक अपलोड करनी होंगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। अपलोड की गई सूचनाओं का भौतिक सत्यापन 3 सितंबर तक किया जाएगा। यह सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति करेगीजिलाधिकारी की आख्या 12 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। पहले यह तिथि 10 अगस्त थी।

आपत्तियां और अंतिम सूची:

परिषद की वेबसाइट पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकन के लिए सूची 21 सितंबर तक अपलोड होगी। पहले यह तिथि 17 अगस्त थी। यदि किसी संस्था के प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति है, तो वे 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते हैं। परिषदीय समिति आपत्तियों का परीक्षण कर निराकरण करेगी। अंतिम सूची 29 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *