सीएम सैनी ने किया निवेशकों को आमंत्रित

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)25अगस्त,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में आयोजित इंडस्ट्रियल मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद करते हुए उन्हें हरियाणा की विकास यात्रा में दीर्घकालिक साझेदार बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य फाइल मूवमेंट नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट है। आप महत्वाकांक्षी परियोजनाएं लेकर आइए, हरियाणा सरकार उन्हें गति, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जमीन पर उतारने के लिए आपके साथ खड़ी होगी।”

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को नीति की स्थिरता, त्वरित निर्णय, परियोजनाओं की सक्रिय हैंड होल्डिंग, उद्योग की जरूरत के अनुरूप कौशल व कनेक्टिविटी तथा स्थानीय रोजगार, एमएसएमई, नवाचार और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी साझेदारी का भरोसा दिलाते हुए अप्रैल 2027 में होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के लिए आमंत्रित किया। (साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *