नशामुक्त पंजाब हमारा संकल्प,दसुआ से मुख्यमंत्री सैनी ने दिया भरोसा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)14नवंबर,2026

पंजाब के होशियारपुर स्थित दसुआ की ऐतिहासिक धरती से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नशे के खिलाफ बड़ा संदेश दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं महाराजा रणजीत सिंह जी के शौर्य और स्वाभिमान की गाथाओं को समेटे हुए दसुआ की इस पावन धरती को सादर प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पंजाब के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पंजाब की हर मां अपने बेटे के भविष्य को लेकर चिंता में है। प्रदेश में फैला नशे का जाल युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। यह पंजाब के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने यह संकल्प लिया है कि पंजाब को इस अभिशाप से मुक्त कराना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो 31 दिसंबर 2029 तक चिट्टे के कारोबार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। यह हमारा दृढ़ संकल्प है। हम पंजाब को नशामुक्त बनाकर, उसे सुरक्षित और समृद्ध बनाकर उसका पुराना गौरव और वैभव लौटाएंगे। यह चुनावी वायदा नहीं, बल्कि पंजाबियत से किया गया वादा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने अंत में कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं होगा। यह चुनाव पंजाब के स्वर्णिम भविष्य को तय करने वाला, नौजवानों के स्वाभिमान को बचाने वाला और एक नए, खुशहाल पंजाब के निर्माण का चुनाव होगा। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *