(नई दिल्ली)14नवंबर,2026
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित ‘अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड 2026’ समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि समारोह में उन्हें परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर गीता मनीषी जी महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए कहा कि उनके सेवा, समरसता और लोककल्याण के आदर्श आज भी पूरे समाज को एकता और परोपकार के सूत्र में बांधे हुए हैं। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को सहयोग और समृद्धि का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने समारोह में सम्मानित की गई सभी विभूतियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा, उत्कृष्टता और सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करना एक प्रेरणादायी पहल है। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की सराहना की और इस सराहनीय पहल के लिए संगठन को साधुवाद दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा भाव को और मजबूत करते हैं। इस भव्य समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया
