“मन की बात”,है जनसहभागिता का एक सशक्त माध्यम -हरविंदर कल्याण

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)31अगस्त,2026

हरियाणा विधान सभा स्पीकर श्री हरविंदर कल्याण ने रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सुना।

इस अवसर पर श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है, सामाजिक सरोकार के महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित करता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने नशामुक्त भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, नवाचार और किसानों को नई फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से इन पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ देश भर के नागरिकों के सकारात्मक प्रयासों और उपलब्धियों को उजागर करने का एक प्रभावी मंच बनकर उभरा है। उन्होंने हरियाणा के लोगों से प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करने और नशा मुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *