सीएम चौधरी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

Bihar

(पटना, बिहार)01सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत राज्य में ₹100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री चौधरी ने ने निर्देश दिये कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य पर तेजी से कार्य करते हुए जीविका दीदियों के माध्यम से 25 लाख सोलराइजेशन का लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। साथ ही, प्रत्येक जिला मुख्यालय में साइंस सिटी के निर्माण की दिशा में भी तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य खेल अकादमी एवं नालंदा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को सोलर पंप एवं सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। योजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *