मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जलाया, “आशीर्वाद का दीया”

Bihar

(पटना,बिहार)18सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बिहार की विकास यात्रा के प्रतीक जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव), पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं नवनिर्मित पटना एयरपोर्ट पर “आशीर्वाद का दीया” प्रज्वलित किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर जनकल्याण के संकल्प, सेवा-भावना एवं प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना कीं।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास की नई पहचान बने बिहार की धरती पर, आशीर्वाद के दीपों से सेवा और समर्पण का संदेश दिया गया है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *