(नई दिल्ली)18सितंबर,2026
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महारक्तदान शिविर में रक्तदान किया।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण से प्रेरित यह अभियान सेवा को संकल्प और संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस आयोजन में जनता की सहभागिता के लिए आभार जताया और कहा कि रक्तदान केवल जीवन बचाने का माध्यम नहीं, मानवता और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्य की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि इस सेवा संकल्प को जनआंदोलन बना रही टीम दिल्ली का हृदय से आभार ।
इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ साथ दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, डॉ पंकज कुमार सिंह जी, श्री रविन्द्र इन्द्राज जी, लक्ष्मी नगर से विधायक एवं मुख्य सचेतक श्री अभय वर्मा जी सहित अन्य विधायकगण उपस्थित रहे(साभार सोशल मीडिया)
