बिहार में गाद नीति पर केंद्र का बड़ा फैसला, सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार

Bihar

(पटना, बिहार)04नवंबर ,2026

बिहार के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी द्वारा वर्षों से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और केंद्रीय मंत्री श्री Nitin Gadkari जी के नेतृत्व में साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राज्य में हर साल बाढ़ से भारी तबाही होती है, जिसका एक बड़ा कारण नदियों में गाद का जमाव है। इस नीति के लागू होने से इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला डबल इंजन सरकार की बिहार के विकास और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी शामिल है। सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय केंद्रीय मंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *