सीएम धामी द्वारा 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास

Uttarakhand

(देहरादून)03नवंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने खटीमा की जनता के स्नेह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि के तौर पर नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते जैसा है। यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण और आईटीआई व बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण, पुलों के निर्माण और बस अड्डे के विकास से स्थानीय लोगों को लाभ मिल रहा है। किसानों के हित में चीनी मिल के संचालन और गन्ने की समय पर पेराई व भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था, ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *