(देहरादून)19अगस्त,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
देश के उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन एकेडमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी ,मसूरी में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।(साभार सू वि)
