हरियाणा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)03सितंबर ,2026

संपूर्ण हरियाणा राज्य में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की समर्पित जनसेवा और परिवर्तनकारी सुशासन मुहैया करवाने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा।

एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को समन्वित, समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।( साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *