भोपाल सिंह खदरी,CM के विशेष शिकायत निवारण अधिकारी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)14जुलाई,2026.

हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले के गांव खदरी निवासी व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री का स्पेशल ऑफिसर (ग्रिवेंस रिड्रेसल) यानी विशेष शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जारी किए गए आदेश के अनुसार भोपाल सिंह की नियुक्ति अस्थायी पर है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वह इस पद पर तब तक कार्य करेंगे, जब तक मुख्यमंत्री उन्हें विशेष शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में बनाए रखना चाहेंगे।

सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित सेवा की शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। नियुक्ति आदेश की प्रतियां प्रधान महालेखाकार (एई एवं ऑडिट), मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, चीफ स्टाफ ऑफिसर, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रोटोकॉल विभाग और स्वयं भोपाल सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं।

इस नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण और फॉलोअप से जुड़े कार्यों को और अधिक व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी भोपाल सिंह संभालेंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *