सीएम चौधरी द्वारा “जन्माष्टमी महोत्सव” का शुभारंभ

Bihar

(पटना, बिहार)05सितंबर ,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में जन्माष्टमी महोत्सव-2026 एवं 1200 आसन क्षमता वाले नवनिर्मित बहुउद्देशीय CIMAGE IT Park का उद्घाटन कर परिसर का भ्रमण किया तथा कंप्यूटर क्लास, कंप्यूटर लैब एवं AI तकनीक के संबंध में छात्रों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने, युवाओं एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षा एवं शासन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अगले 4-5 वर्षों में बिहार को विकास के स्वर्णिम काल की ओर ले जाने के संकल्प के साथ युवाओं से विकसित एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उक्त आयोजन में आधुनिकता एवं
अध्यात्म का अनूठा संगम दिखा। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *