देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल,नीचे चलेंगे जहाज

Bihar / Jharkhand

(पटना,बिहार)21अगस्त,2025.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गंगा नदी पर बने बिहार के पहले सिक्स लेन पुल औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर बिहार और पटना के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। यह देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल है। औंटा-सिमरिया पुल की चौड़ाई 34 मीटर है, जो सामान्य छह लेन पुल (29.5 मीटर) से 4.5 मीटर अधिक है। इसकी वजह से एक साथ ज्यादा वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक, यह देश के सबसे चौड़े सिक्स लेन पुलों में शामिल है।

जहाजों के लिए भी आसान रास्ता
यह एक एक्सपैंशन केबल ब्रिज है, जिसके नीचे से बड़े मालवाहक जहाज भी गुजर पाएंगे। एप्रोच रोड सहित पुल की कुल लंबाई 8.150 किमी है, जबकि गंगा पर मुख्य पुल की लंबाई 1.865 किमी है। इस प्रोजेक्ट पर 1871 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसकी परिकल्पना पथ निर्माण विभाग के पूर्व प्रधान सचिव और मौजूदा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में बिहार पैकेज के तहत इस पुल की घोषणा की थी और 2017 में शिलान्यास किया था।

उत्तर बिहार को बड़ा फायदा:
यह पुल पुराने दो लेन के राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है। नए पुल से भारी वाहनों की आवाजाही तेज और आसान होगी, ईंधन की बचत होगी और उत्तर बिहार के कई जिलों का पटना से सीधा संपर्क हो जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *