(सीतामढ़ी,बिहार)08अगस्त 2025.
आज सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर का शिलान्यास हो गया है, 50 एकड़ में 882.87 करोड़ से की लागत से भव्य मंदिर का निर्माण होना है। इसमें 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर के नवीनीकरण पर खर्च होंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनौराधाम में मां सीता मंदिर की आधारशिला रखी।
इस मंदिर का डिजाइन अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर किया गया है, जिसकी ऊंचाई 151 फीट है। इस मौके पर बिहार सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)
