सीएम ने किया “युवा संवाद कार्यक्रम” का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)07अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज रोहतास के जमुहार (डेहरी ऑन-सोन) स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत आयोजित ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने युवाओं से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। सड़क, एयरपोर्ट, सिंचाई, जल प्रबंधन, महिला सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार से मजबूरी में मजदूरी के लिए बाहर जाने की स्थिति समाप्त करने के प्रयासों के साथ युवाओं और उद्यमियों से राज्य में रोजगार एवं निवेश के अवसर बढ़ाने में योगदान देने की अपील की।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *