सड़क ढांचे को मजबूत करती हरियाणा सरकार

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)07अक्टूबर,2026

हरियाणा के तेजी से बढ़ते विकास के साथ प्रदेश के सड़क तंत्र को भी नई दिशा दी जाएगी। बढ़ते यातायात, औद्योगिक विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत को देखते हुए आने वाले वर्षों के लिए सड़कों की क्षमता बढ़ाने और आवागमन को और सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा के संकल्प के साथ लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए सड़क ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है।

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के बेहतर तालमेल से सड़क परियोजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *