सीएम ने की वन-पर्यावरण विभाग की समीक्षा

Bihar

(पटना,बिहार)07अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

मुख्यमंत्री चौधरी ने प्राकृतिक एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ईको टूरिज्म तथा सोलराइजेशन परियोजनाओं को पीपीपी मोड में तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने ओढ़नी डैम, खड़गपुर डैम, ताराकोल डैम एवं जालकुंड डैम सहित अन्य जलाशयों के आसपास पर्यटकीय सुविधाओं के विकास में तेजी लाने तथा खगड़िया के कसरैया धार को ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ सामग्री के उपयोग, आवश्यकतानुसार रोप-वे निर्माण, सोलराइजेशन को बढ़ावा देने तथा बड़े तालाबों एवं जलाशयों के चारों ओर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्य शीघ्र पूरा कराने पर भी जोर दिया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *