“दिव्यांग क्रिकेटरों को मिलेगा मंच”-नितिन नवीन

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)08अक्टूबर,2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में सेवा संकल्प माह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ प्रस्तावित है। गुरुवार को होटल ताज में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं और उन्हें अवसर मिलने पर वे अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रौशन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। खेलों के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की जरूरत है।

नितिन नवीन ने दिव्यांग खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। सेवा संकल्प ट्रॉफी के माध्यम से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *