(देहरादून)09अक्टूबर,2026.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी,नैनीताल में आयोजित प्रान्तीय व्यापारी सम्मेलन में सहभागिता कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी भाई-बहनों को संबोधित करने के साथ ही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर व्यापारी वर्ग के हितों से जुड़ी घोषणाएं भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। उनकी मेहनत और उद्यमशीलता से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों से जोड़ने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Ajay Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Ram Singh Kaira जी, माननीय विधायक श्री Bansidhar Bhagat जी, श्रीमती सरिता आर्या जी, जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी, मेयर श्री गजराज सिंह बिष्ट जी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा जी, प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।(साभार सू वि)
