(चंडीगढ़,हरियाणा)25नवंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के कैथल जिले के भाणा गांव की बेटी नीति चौधरी ने पोलैंड के वारसा में आयोजित E-MRS 2026 सम्मेलन में Best Oral Presentation Award प्राप्त कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। भाणा जैसे छोटे गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह उपलब्धि हासिल करना पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है और यह साबित करता है कि प्रतिभा किसी गांव या शहर की मोहताज नहीं होती, मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। गांव की बेटी की इस सफलता पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने Nanomaterials और टिकाऊ ऊर्जा भंडारण तकनीक के क्षेत्र में उनके शोध की प्रभावशाली प्रस्तुति को मिले इस सम्मान पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। नीति की सफलता से प्रदेश की बेटियों का हौसला और अधिक बढ़ेगा और वे भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित होंगी। बेटियों के लिए यह उपलब्धि एक नई उम्मीद लेकर आई है और उन्हें आगे बढ़ने का साहस दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति चौधरी का शोध भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। टिकाऊ ऊर्जा भंडारण तकनीक आज पूरी दुनिया की आवश्यकता बन चुकी है और इस क्षेत्र में हरियाणा की बेटी का योगदान सराहनीय है। इससे प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और नवाचार की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। युवा वैज्ञानिकों के लिए यह एक मिसाल बन गई है, जो आने वाली पीढ़ी को राह दिखाएगी और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभावान युवाओं को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हरियाणा की बेटियां और बेटे विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करते रहें।(साभार सोशल मीडिया)
