(चंडीगढ़,हरियाणा 27 अक्टूबर 2026
हरियाणा सरकार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
हरियाणा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाज सेवा, उद्यमिता, कृषि और कला-संस्कृति जैसे क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली महिलाएं इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। इच्छुक और पात्र महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह पुरस्कार उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा जो चुनौतियों के बावजूद समाज में बदलाव ला रही हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।(साभार सोशल मीडिया)
