(चंडीगढ़,हरियाणा)16सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य से संचालित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का आग़ाज़ कल अंबाला में नमो मैराथन से होगा। इस दौरान प्रदेश के सांस्कृतिक एवं विकास प्रतीकों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित होगा।
कल महेंद्रगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही ₹1.80 लाख तक की पारिवारिक आय वाली महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। शाम को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर गीता आरती और मेगा ड्रोन शो का आयोजन होगा।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने बताया
कि हरियाणा राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने हरियाणा वासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच कम से कम एक सेवा कार्य अवश्य करें और अपने घर, गांव तथा क्षेत्र में सेवा की ज्योति प्रज्वलित करें।(साभार सोशल मीडिया)
