स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के निर्देश

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026

हरियाणा राज्य सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर विकसित करना है।मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के निर्देश दिए।

सीएम सैनी ने कहा कि पशुपालन विभाग भैंस खरीदने के लिए ₹80,000 तक की सब्सिडी दे रहा है। वीटा के माध्यम से ₹50,000 की अतिरिक्त मदद दी जाएगी और दूध पर ₹10 प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। महिला स्वयं सहायता समूहों और अनुसूचित जाति के परिवारों के ब्याज मुक्त ऋण का भुगतान सरकार वहन करेगी।

सीएम ने निर्देश दिए कि हर अंत्योदय परिवार में रोजगार के साधन खड़े किए जाएँगे और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभागीय योजनाओं तथा बैंक ऋण सुविधाओं का समन्वय किया जाएगा। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *