मुख्यमंत्री सैनी ने की बिजली निगमों की समीक्षा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)12अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में बिजली निगमों की समीक्षा बैठक में नागरिकों एवं उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गलत बिजली बिलों सहित उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश किया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सीएम ने बिजली कर्मचारियों को ₹500 मासिक जोखिम भत्ता देने की घोषणा की। साथ ही जॉब सिक्योरिटी से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, स्कूलों एवं अन्य सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने तथा नए बिजली संयंत्रों से जुड़ी प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *