सीएम ने की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय-संवाद

National

(नई दिल्ली)12अक्टूबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि इस अनौपचारिक मुलाकात में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेजों में सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर शिक्षा को लेकर कई अच्छे सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने लिखा है कि हमारी युवा पीढ़ी की सोच, नए विचार और कुछ कर दिखाने का जज्बा सचमुच प्रेरित करता है। आज की छात्राएं अपने सपनों के साथ-साथ दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए भी आगे आ रही हैं। छात्राओं के सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नियमित संवाद के साथ आगामी युवा नीति और बजट की तैयारियों में भी उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली की हर छात्रा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, नेतृत्व करे और अपने सपनों को पूरा करे। उनकी हर चिंता हमारी जिम्मेदारी है और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *