उ.प्र.में सात आईएएस अफसरों के तबादले

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)14अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) समेत कई अन्य अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

धीरेंद्र सिंह सचान: विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं।

राकेश कुमार पटेल: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाए गए हैं।

कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण: मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाए गए हैं।
राजेश कुमार: अपर आयुक्त, आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाए गए हैं।
प्रतिभा सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाई गई हैं।
अमित कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी,आगरा बनाए गए हैं।
देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से प्रतीक्षारत किए गए हैं। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *