मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में स्वीडन की यात्रा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)14अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल स्वीडन की यात्रा पर है।

स्वीडन में भारतीय राजदूत श्री अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 14 से 17 अक्टूबर तक के दौरे में मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे को संबोधित करेंगे।

इस दौरान स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों और संभावित निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश, सिस्टर सिटी साझेदारी, सतत शहरी विकास और तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान पर चर्चा होगी। दौरे में सरकारी स्तर पर संवाद, औद्योगिक बैठकें, बिजनेस राउंडटेबल तथा तकनीकी एवं सतत विकास से संबंधित चर्चाएं होंगी। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *