(हिसार,हरियाणा)26अक्टूबर,2026
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरियाणा में भी आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हिसार के अग्रोहा धाम में आज राष्ट्रीय वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मेले के सुचारू संचालन के लिए 700 से अधिक सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा, महालक्ष्मी का छप्पन भोग और विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा – “शरद पूर्णिमा का ये पावन पर्व आपके जीवन में सकारात्मक और दिव्य ऊर्जा भरे। चंद्रमा की पवित्र रोशनी आपके जीवन में समृद्धि और नए अवसर लाए।”
अग्रोहा धाम मेले में हिमाचल के राज्यपाल, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल और उद्योगपति सावित्री जिंदल सहित कई हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।(साभार-स्थानीय सूचना सूत्र/समाचार एजेंसी)
