विश्व मानचित्र पर चमकेगी हवेलियों की विरासत

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)26अक्टूबर,2026

राजस्थान को पर्यटन में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र में हेरिटेज टूरिज्म सर्किट विकसित करने की घोषणा की है। इस सर्किट में सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां, विश्व प्रसिद्ध फ्रेस्को पेंटिंग और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए यह सर्किट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने #आपणो_अग्रणी_राजस्थान टैग के साथ यह जानकारी साझा की।

राजस्थान राज्य सरकार का मानना है कि इस सर्किट के बनने से न सिर्फ घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि शेखावाटी क्षेत्र को दुनिया की सबसे बड़ी ‘ओपन एयर आर्ट गैलरी’ कहा जाता है,जहां की सैकड़ों साल पुरानी हवेलियां अपनी भित्ति चित्रकला के लिए मशहूर हैं(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *