कुरुक्षेत्र की मंडियों में बारिश से धान भीगा,किसान परेशान

Hariyana

(कुरुक्षेत्र,हरियाणा)26अक्टूबर,2026

हरियाणा की कुरुक्षेत्र अनाज मंडियों में अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई और कई जगह जलभराव हो गया।

मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह के अनुसार इस सीजन में 16.12 लाख क्विंटल धान मंडी में आ चुका है, जिसमें से 2.5 लाख क्विंटल अभी भी खुले में ट्रांसपोर्ट का इंतजार कर रहा है। बिजली के खंभे गिरने से तौल का काम जनरेटर से चलाना पड़ा।

स्थानीय आढ़तियों ने प्रशासन से जल्द उठान की मांग की है। सिरसा, फतेहाबाद में भी ओलावृष्टि की खबर है।(साभार-स्थानीय सूचना स्रोत/समाचार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *