वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस-सपा पर बरसे CM धामी

Uttarakhand

देहरादून)26अक्टूबर,2026.

महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

सीएम धामी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि प्रदेश में कांग्रेस और सपा का गठबंधन है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अखिलेश के इस बयान से सहमत है? अगर सहमत नहीं है तो उसे अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। गठबंधन उनकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड की जनता की कोई मजबूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है।

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं उस दौर में हुईं जब अखिलेश और राहुल गांधी के पिता मुख्यमंत्री थे।

सीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि डोभाल जी का जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उन्होंने जीवनभर देश की सुरक्षा के लिए काम किया है, लेकिन राहुल गांधी उनके बारे में भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं और कांग्रेस चुप रहती है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *