बोर्ड परीक्षा:बेटियों ने लहराया सफलता का परचम

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)12मई ,2026

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। मंगलवार को शाम चार बजे स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष 12वीं बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार ओवरऑल टॉप-3 में कला संकाय की छात्राएं हैं।

टॉप-3 में बेटियां:
रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने टॉप किया है। कला संकाय की छात्रा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरआल टॉप किया है। वहीं, दूसरा स्थान विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक) की उदिता ने हासिल किया है। उदिता ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। वहीं तीसरा स्थान दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से हासिल किया है। दोनों छात्राएं जींद की हैं जिनके नाम योगिता और मुस्कान हैं। दोनों ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन (जींद) की छात्रा हैं और और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब (जींद) की छात्रा हैं। इस बार भी परिणामों में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और टॉप-3 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी। छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97% रहा। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45% रहा।

परीक्षा के मुख्य आंकड़े
12वीं की परीक्षा में 2,42,856 छात्रों ने दी थी जिनमें से 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कला संकाय में पास प्रतिशत 82.60, विज्ञान संकाय में 90.08 तथा कॉमर्स संकाय में 88.20 रहा। वहीं, पास प्रतिशतता में जिला चरखी दादरी टॉप पर रहा। वहीं, नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 में चार छात्राएं शामिल हैं। रेवाड़ी की दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *