(चंडीगढ़,हरियाणा)11अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 21 जिलों में चौपालों की मरम्मत और नवीनीकरण के 1,723 कार्यों के लिए ₹77.06 करोड़ की राशि जारी की।
इससे पहले 2,930 कार्यों के लिए ₹118.47 करोड़ जारी किए गए थे। अब तक कुल 4,653 कार्यों के लिए ₹195.53 करोड़ जारी हो चुके हैं। इनमें जन संवाद पोर्टल से प्राप्त 169 कार्यों के लिए ₹8.80 करोड़ और फील्ड अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त 1,555 कार्यों के लिए ₹68.26 करोड़ शामिल हैं।(साभार सू वि)
