(चंडीगढ़,हरियाणा)20अक्टूबर,2026
लाडवा शहर के कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग पर लगभग ₹98 लाख की लागत से स्थापित चक्रवर्ती सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा लोकार्पण किया गया।
उन्होंने महाराजा शूरसैनी जी को महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, न्याय और जनसेवा की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों की विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। (साभार सोशल मीडिया)
