रावण दहन के बीच सीएम भजनलाल का संदेश

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)20अक्टूबर,2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आदर्श नगर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और नशे जैसी बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त, समृद्ध एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, महापौर सुनील कोठारी, पूर्व विधायक अशोक परनामी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *