यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)23अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में गुरुवार देर रात बड़ा बदलाव कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रदेश के आठ एडीएम, पांच एसडीएम समेत 14 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साथ ही, दो अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त का ट्रांसफर कर दिया गया है। अधिकारियों के तबादलों ने हलचल बढ़ा दी है। पीसीएस अधिकारी संजय चावला को एडीएम प्रशासन झांसी बनाया गया है।
सरकार ने जारी की लिस्टयूपी सरकार की ओर से ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार, झांसी में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशेष कार्याधिकारी, एडीएम आजमगढ़ बनाया गया है। एडीएम प्रशासन आजमगढ़ संजय चावला को एडीएम प्रशासन झांसी बनाया गया है।

एडीएम प्रशासन रायबरेली सिद्धार्थ को एडीएम प्रशासन आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, गोंडा के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *