(पटना,बिहार)25अक्टूबर,2026
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी Samrat Choudhary ने बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी, गया लिमिटेड (BIMCGL) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 का कर्टन रेज़र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह श्रेयसी सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ ₹4 ,000 करोड़ + के प्रस्तावित निवेश से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर एवं उनका आदान-प्रदान किया गया। यह पहल बिहार में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश के नए अवसरों और रोजगार सृजन की संभावनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उद्योग विभाग की ओर से श्री अमन समीर, एमएसएमई निदेशक, श्री मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशक, उद्योग; श्री खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक, संयुक्त सचिव; तथा श्री प्रद्युम्न सिंह यादव, निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण ने संबंधित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ MoUs पर हस्ताक्षर एवं उनका आदान-प्रदान किया।
निवेश प्रस्तावों में शामिल औद्योगिक इकाइयाँ:
- मिंट लाइफ साइंसेज — ₹1,500 करोड़
- ABIS ग्रुप — ₹600 करोड़
- बायोहील एनर्जी प्रा. लि. — ₹510 करोड़
- जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (आई) लि. — ₹500 करोड़
- कुमार ऑर्गेनिक्स — ₹300 करोड़
- जियाना इंडस्ट्रीज प्रा. लि. — ₹206 करोड़
- नालंदा ऑटोमेक प्रा. लि. — ₹120 करोड़
- अमरनाथ टेक्सटाइल — ₹110 करोड़
- मां भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रा. लि. — ₹95 करोड़
- शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्रा. लि. — ₹51 करोड़
- वास्तु विहार बायोटेक प्रा. लि. — ₹50 करोड़
- कनकलया ज्वेलरी — ₹50 करोड़
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं श्री विजय कुमार चौधरी तथा माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए l
कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी, गया (BIMCGL) की प्रमुख विशेषताओं, विश्वस्तरीय औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय राजनयिक प्रतिनिधियों के रूप में लाओस की राजदूत महामहिम श्रीमती विथाया ज़ायावोंग, रॉयल थाई कॉन्सुलेट जनरल की कॉन्सुल जनरल सुश्री सिरिपोर्न तंतिपन्याथेप तथा जापान के उप महावाणिज्य दूत श्री अशिदा कात्सुनोरी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह तथा बियाडा के प्रबंध निदेशक, श्री नवीन कुमार की उपस्थिति रही। साथ ही, उद्योग विभाग एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
